मोबाइल को लेकर किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 9:54 PM

विज्ञापन

मोबाइल को लेकर किशोर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड के नजदीक रहने वाले किशोर ने शुक्रवार को रस्सी के सहारे घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसने आत्महत्या क्यों की है, गिद्दी पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय अनुज कुमार (पिता लक्ष्मण महतो) ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली. सुबह 10-11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक वह दरवाजा नहीं खोला, तो घरवालों को शक हुआ. इसके बाद दीवार तोड़ कर उसका शव बाहर निकाला गया. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड की एक दुकान से मोबाइल खरीदा था. हमलोगों ने जानवर बेचा था, इसमें से अनुज ने सात हजार की राशि ली थी. परिजनों ने कहा कि अनुज के पास हमलोगों ने मोबाइल नहीं देखा था. परिजनों ने बताया कि अनुज ननिहाल में रह कर इस वर्ष मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास किया था. परिजनों का कहना है कि उसने मोबाइल की वजह से ही आत्महत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पिता लक्ष्मण महतो ने कहा कि वह इकलौता पुत्र था. घटना की खबर पाकर मुखिया लखनलाल महतो सहित कई ग्रामीण वहां पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola