सीसीएल अधिकारियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Sep 2025 8:55 PM
सीसीएल रजरप्पा परियोजना में अपराधियों द्वारा किये गये हमले को लेकर प्रबंधन और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं.
फोटो फाइल : 29 चितरपुर जी – पुलिस उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) को ज्ञापन सौंपते रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा परियोजना में अपराधियों द्वारा किये गये हमले को लेकर प्रबंधन और अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये हैं. सोमवार को रजरप्पा के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद एवं कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) के पदाधिकारियों ने उप महानिरीक्षक (मुख्यालय) झारखंड पुलिस प्रशांत सिंह को निंदा पत्र सहित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि 25 सितंबर की सुबह क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे. इसी दौरान भुचूंगडीह गांव के आपराधिक तत्व के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें सुरक्षा पदाधिकारी समेत तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. अधिकारियों ने इस घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि घटना के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, उल्टा पीड़ित अधिकारी पर ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया. सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि यदि अपराधियों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो उनके हौसले बुलंद होंगे और कोयला चोरी, अवैध खनन जैसी गतिविधियां और बढ़ेंगी. ज्ञापन में हमला करने वाले सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिकारी पर दर्ज झूठे मामले को रद्द करने करने की मांग की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










