ePaper

..बिहार फाउंड्री से हो रहे प्रदूषण पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त ने की बैठक

Updated at : 05 May 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
..बिहार फाउंड्री से हो रहे प्रदूषण पर कार्रवाई के लिए उपायुक्त ने की बैठक

समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बिहार फाउंड्री फैक्ट्री से फैल रही प्रदूषण की शिकायतों के निष्पादन हेतु बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी फोटो फाइल 5आर-10- बैठक में उपायुक्त व अन्य. रामगढ़. समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बिहार फाउंड्री फैक्ट्री से फैल रही प्रदूषण की शिकायतों के निष्पादन हेतु बैठक हुई. बैठक में दोनों पक्षों की बातों को सुना गया व समाधान के लिए ठोस कदम उठाये गये. बैठक के दौरान बिहार फाउंड्री के प्रतिनिधियों द्वारा एक प्रस्तुति के माध्यम से उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गयी. उन्होंने विशेष रूप से फैक्ट्री में लगाये गये इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर मशीनों के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. उपायुक्त ने फैक्ट्री में स्थापित पांच ईएसपी मशीनों को निरंतर सक्रिय रखने व उनकी कार्यक्षमता की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अलग से विद्युत मीटर लगाने व सप्ताह के अंत में इन मीटरों की रीडिंग की छाया प्रति जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही प्रदूषण के स्तर की सटीक जानकारी के लिए उपायुक्त ने अप्रैल व मई माह के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स रीडिंग की घंटानुसार डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रभावित क्षेत्रों की गैरमजरूआ भूमि पर तीन स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स डिजिटल मीटर शीघ्र स्थापित करने के भी आदेश दिये गये. बैठक के अंत में उपायुक्त ने दोनों पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर बिहार फाउंड्री प्रबंधन को प्रदूषण नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी. स्पष्ट किया कि दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये. बैठक में उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, सामान्य शाखा प्रभारी रीना कुजूर, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का समेत बिहार फाउंड्री के संचालक व स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola