जैमर व सीसीटीवी से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई.
झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक रामगढ़. झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा ली जायेगी. आगामी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा की गयी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां नौ हजार तीन 84 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा नियमावली से संबंधित किसी भी प्रकार की दुविधा को पूर्व में ही दूर कर लिया जाये. बैठक में प्री-एग्जाम तैयारी, केंद्र की घेराबंदी व प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की गहन जांच, परीक्षा के बाद ओएमआर शीट व गोपनीय सामग्रियों की सुरक्षित सीलिंग प्रक्रिया व परीक्षा सामग्री के परिवहन व सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गयी. जिले में धारा 163 लागू, केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल व कदाचार मुक्त संचालन को लेकर रामगढ़ जिले में धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने जारी किया है. इसके तहत आगामी 12 अप्रैल को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गयी है. किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी. प्रथम पाली प्रातः साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक, द्वितीय पाली पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक तथा तृतीय पाली अपराह्न साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




