ePaper

रैयतों की मांगों पर विचार नहीं होने पर होगा बेमियादी आंदोलन

Updated at : 08 Jun 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
रैयतों की मांगों पर विचार नहीं होने पर होगा बेमियादी आंदोलन

रैयतों की मांगों पर विचार नहीं होने पर होगा बेमियादी आंदोलन

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). रैयतों की बैठक रविवार को सतकड़िया बस्ती में हुई. इसकी अध्यक्षता बोबिका मांझी ने की. बैठक में बताया गया कि झामुमो के पंचायत सचिव सूरज बेसरा ने पिछले दिन गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन को पत्र दिया था. प्रबंधन से 15 दिन पूर्व समझौता को पूर्ण रूप से लागू कराने की मांग की थी. बैठक में कहा गया कि प्रबंधन अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया है. इस पर प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त की गयी. झामुमो के वरिष्ठ नेता सह अबुआ संताल समाज भारत दिशोम के विनोद किस्कू ने कहा कि सतकड़िया के रैयतों को नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास की व्यवस्था की मांग को लेकर सीसीएल प्रबंधन के साथ कई बार समझौता वार्ता हुई है, लेकिन समझौता को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा है. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि रैयतों की मांगों पर अविलंब विचार नहीं होगा, तो बेमियादी आंदोलन किया जायेगा. संचालन सुरेश हांसदा ने किया. बैठक में दिलीप सोरेन, शशिकांत सोरेन, राजेश सोरेन, नरेश, सुरेश हांसदा, संजीत टुडू, तालो मांझी, कालीचरण मांझी, सूरज बेसरा, राकेश सोरेन, रविकांत सोरेन, दिलीप बेसरा, रंगू बेसरा, शिव बेसरा, बहाराम सोरेन, राज बेसरा, प्रदीप सोरेन, दिलीप हांसदा, राकेश मरांडी, विशाल, राहुल, प्रमोद, संदीप, प्रेम बेसरा, संजीव टुडू, जागो मांझी, राजेश बेसरा, यशवीर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola