हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है मंडा पूजा : सोनाराम

Updated:
विज्ञापन
हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है मंडा पूजा : सोनाराम

हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है मंडा पर्व : सोनाराम

विज्ञापन

उरीमारी. पोटंगा पारगढ़ा में मंडा पूजा व मेला का आयोजन हुआ. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि बिरसा परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि ओपी प्रभारी रत्थू उरांव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, मुखिया चरका करमाली, पंसस बभनी देवी, उप मुखिया रवींद्र सोरेन, वार्ड सदस्य रमेश मुंडा, खान प्रबंधक राजेश प्रियदर्शी ने किया. मंडा में भोक्ता व सोखताइनों ने विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया. अंगारे पर चल कर भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति आस्था जतायी. भोक्ताओं ने बनस झूला पर झूलकर अपनी असीम आस्था का परिचय दिया. इस अवसर पर छऊ नृत्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया. झामुमो नेता सोनाराम मांझी ने कहा कि मंडा हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है. इसे और भव्यता दिया जायेगा. मौके पर विस्थापित नेता संजय करमाली, गणेश गंझू, मनोज मुंडा, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, प्रेमलाल मुंडा, गिरधारी प्रजापति, मोहन सोरेन, त्रिलोक सोरेन, विनोद हेंब्रम, रैना मांझी, झन्नाराम सोरेन, मनुलाल सोरेन, सुरेश मुर्मू, बेनीलाल सोरेन, दिनेश्वर मांझी, मोतीलाल मांझी, पप्पूलाल मांझी, लालू मुंडा, जूरा सोरेन, झरी करमाली, मन्नाराम टुडू, पप्पू मांझी, सुखदेव सोरेन, रामकुमार प्रजापति, साहेब राम बेसरा, राज कुमार हेंब्रम, सुधान मांझी, हकीम मांझी, योंगा किस्कू, धनशान मांझी, दहा मांझी उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में जीतन मुंडा, अकल मुंडा, मुकुंद मुंडा, राजेंद्र गंझू, कामेश्वर मुंडा, राजकुमार मुंडा, संतोष प्रजापति, राजू गंझू,अजय मुंडा, सिकंदर मुंडा, विंदेश्वर मुंडा, सुमित मुंडा, दिलीप मुंडा, दिनेश मुंडा, पंकज हेंब्रम, सुखराम बेसरा, विजय सोरेन, अजय करमाली, अजय मरांडी, आनंद बेसरा, अजय बेसरा, विनोद सोरेन, बंशीलाल मुर्मू, चंद्रदेव मुंडा, कार्तिक मुंडा, प्रेम सोरेन, बाबू गंझू, संजय सोरेन, दिनेश टुडू, रमेश हांसदा, देवीलाल सोरेन, सूरज मुंडा, लिटू गंझू, बैजनाथ प्रजापति, कैलाश मुंडा, राजेश प्रजापति का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola