अंगारों पर चल भक्तों ने दिखायी आस्था

अंगारों पर चल भक्तों ने दिखायी आस्था
कुजू. सुगिया में बुधवार को मंडा भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया. मंडा को लेकर मंडा समिति ने छऊ का आयोजन किया था. इसका उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोहरलाल महतो ने समिति के पुनीत करमाली, प्रेमचंद मुंडा, बीरबल मुंडा, अर्जुन मुंडा, संजय मुंडा की मौजूदगी में किया. श्री महतो ने कहा कि मंडा झारखंड का विशेष त्योहार है. इसमें हमारी संस्कृति और यहां की धरोहर झलकती है. इधर, 101 भोक्ता एवं सोखताइन ने सुबह दुखिया बांध में स्नान किया. पंडित जनार्दन तिवारी ने पूजा -अर्चना करायी. शिव भक्तों ने अंगारों पर चल कर एवं अपने पीठ पर कील चुभो कर बनस पर झूल कर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया. मंडा को लेकर समिति ने मेले का आयोजन किया था. मौके पर सहदेव महतो, पुनीत करमाली, रामेश्वर महतो, मोहरलाल महतो, प्रेमचंद मुंडा, बीरबल मुंडा, अर्जुन मुंडा, संजय मुंडा, तुलेश्वर नायक, उमेश करमाली, सुरेश मंडा, देवचरण महतो, अमरलाल महतो, लालधारी महतो, घनश्याम महतो, सुखदेव राम मुंडा सुखदेव मरांडी, बाबूचंद मरांडी, कौशल महतो उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










