ePaper

सामुदायिक विकास की मजबूत कड़ी है वित्तीय सहायता

Updated at : 10 Jun 2025 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक विकास की मजबूत कड़ी है वित्तीय सहायता

सामुदायिक विकास की मजबूत कड़ी है वित्तीय सहायता

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के उसरा, गोड़ातू व प्रियातु में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्यशाला हुई. इस दौरान डॉ डीवी सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व सामुदायिक विकास की मजबूत कड़ी वित्तीय सहायता है. उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया. प्रधान वैज्ञानिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम में धान की वैज्ञानिक खेती, सब्जियों के मूल्य संवर्धन व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था. उन्होंने महिला किसानों को स्वयं सहायता समूह बना कर आर्थिक और सामाजिक विकास करने को कहा. डॉ सुधांशु शेखर ने किसानों को समेकित कृषि प्रणाली, पशुपालन और वैज्ञानिक विधियों के महत्व से अवगत कराया. डॉ विभाष वर्मा एवं डॉ मेधा प्रिया ने धान की उन्नत किस्म, खर-पतवार नियंत्रण, मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी. डॉ इंद्रजीत ने मक्का की वैज्ञानिक खेती एवं इसमें होने वाले रोग से रोकथाम के उपाय पर चर्चा की. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्र एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंड स्तर की कृषि योजनाओं की जानकारी साझा की. शशिकांत चौबे ने मौसम आधारित कृषि तकनीकों और पूर्वानुमान आधारित सलाह के पालन की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनुपमा टोपनो, आशीष कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola