महिला दिवस पर कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

महिला दिवस पर कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

14बीएचयू0001-समारोह में उपस्थित लोग. भुरकुंडा. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर शनिवार को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा में समारोह का आयोजन किया. समारोह में सीसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. संघ के क्षेत्रीय सचिव शंभु प्रसाद सिंह ने महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की जानकारी दी. कहा कि यदि महिला कर्मियों की किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो संघ को इसकी जानकारी जरूर दें. समाधान का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिनाथ महतो ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ रही हैं. इसके बाद भी समाज में उन्हें पूरी सुरक्षा व सम्मान नहीं मिल रहा है. कुंठित मानसिकता से निकलकर समाज को सकारात्मक सोच अपनाने की जरूरत है. मौके पर सुभाष ओझा, सुधीर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, ललन प्रसाद, स्नेहलता कुजूर, बेबी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, कन्हैया सिंह यादव, नौशाद आलम, रंजन राम, निर्मल कुमार महतो, अनिल पासवान, सुरेंद्र तिवारी, अर्जुन, ओम प्रकाश झा के अलावा सरस्वती देवी, सुनीता टेटे, जामवंती देवी, मुनको कुमारी, राखी देवी, वीणा, रीता देवी, रुखसाना परवीन, सविता देवी, पूनम देवी, मुन्नी कुमारी, शांति देवी, आरती कुमारी, रितु देवी, वीणा देवी, गीता देवी, पूजा कुमारी, विभा देवी, मीना देवी, एस कुजूर, रेखा कुमारी, रूपा देवी, मंजूला उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola