..पूजा पंडालों में हुई महासप्तमी की पूजा, ढोल-ढाक की गूंज

Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Sep 2025 8:58 PM

विज्ञापन

गिद्दी-अरगड्डा कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के पट खुल गये हैं

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी-अरगड्डा कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के पट खुल गये हैं. मां दुर्गे के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी, अरगड्डा, सिरका, जीएम ऑफिस यूनिट, हेसालौंग, होसिर, रिकवा के पूजा पंडालों में सोमवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां की आराधना हुई. पूजन के पश्चात पुष्पांजली व आरती सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किये गये. सभी पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव का रंग चढ़ गया है. सर्वत्र उत्साह व उमंग का माहौल है. शंख और घंटे की ध्वनि प्रतिध्वनि हो रही है. ढोल-ढाक के आहवान से पूजा पंडालों में भक्तों को बरबस खींच रहा है. धूप-नवेद मां के चरणों की खुश्बू और दुर्गोत्सव में सराबोर कोना-कोना खिल रहा है. कई पूजा पंडालों की छटा निराली है. गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शराबियों, मनचलों व हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर है. पूजा को सफल बनाने में विभिन्न पूजा समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य तन-मन से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola