मुखिया फंड से मगनपुर के बड़े तालाब की सफाई शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Author Raj Kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल : 18गोला, 04- मौके पर मौजूद मुखिया एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल : 18गोला, 04- मौके पर मौजूद मुखिया एवं ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गोला प्रखंड के मगनपुर में मुखिया फंड से बड़े तालाब की सफाई शुरू हो गई है। जलकुंभी हटने से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिलेगा और तालाब का कायाकल्प होगा।

विज्ञापन

गोला प्रखंड की मगनपुर पंचायत में पंचायत सचिवालय के समीप स्थित बड़े तालाब की सफाई का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया. यह कार्य पंचायत की मुखिया नुरुल्लाह अंसारी की पहल पर मुखिया फंड से कराया जा रहा है. लंबे समय से जलकुंभी से पटे इस तालाब की सफाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जतायी है. मुखिया श्री अंसारी ने बताया कि लगभग नौ एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह तालाब गांव की जीवनरेखा है. ग्रामीण वर्षों से इस तालाब का उपयोग नहाने, कपड़े धोने, पशुओं को पानी पिलाने तथा अन्य घरेलू कार्यों के लिए करते रहे हैं. पहले यह तालाब मत्स्य विभाग के अधीन था. जहां मछली पालन के साथ-साथ मछली के बीज का उत्पादन भी किया जाता था. लेकिन पिछले करीब दो वर्षों से तालाब में जलकुंभी तेजी से फैल गयी. जिससे तालाब का स्वरूप बिगड़ गया और इसका उपयोग लगातार कम होता गया. उन्होंने कहा कि तालाब की दुर्दशा को लेकर ग्रामीण लगातार सफाई की मांग कर रहे थे. लोगों की आवश्यकता और मांग को देखते हुए पंचायत फंड से सफाई कार्य शुरू कराया गया है. जलकुंभी हटने के बाद तालाब फिर से उपयोगी बनेगा और भविष्य में इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में भी प्रयास किए जायेंगे. उन्होंने जिला प्रशासन से तालाब सुंदरीकरण करने की भी मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई से न केवल जल स्रोत का संरक्षण होगा, बल्कि गांव के लोगों और पशुओं को भी स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा. साथ ही भविष्य में मत्स्य पालन की संभावनाएं भी दोबारा विकसित हो सकती हैं. सफाई कार्य के दौरान धीरन महतो, भुनेश्वर महतो, शौकत अंसारी, वकील अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, खालिद अंसारी सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola