श्रद्धा और आस्था के साथ हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Author Md|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 18 आर-5 पंच मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 18 आर-5 पंच मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

पतरातू के मंदिरों में मां विपत्तारिणी की पूजा धूमधाम से हुई। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


पतरातू. पीटीपीएस पंचमंदिर प्रांगण तथा रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में शनिवार को मां विपत्तारिणी (बिपद तारिणी) की पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं संकटों से रक्षा की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की. पीटीपीएस पंचमंदिर में पुरोहित केशव बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी.

उन्होंने बताया कि आषाढ़ माह में रथ यात्रा के प्रथम शनिवार अथवा मंगलवार को मां विपत्तारिणी की विशेष पूजा की जाती है. रथ यात्रा के बाद अगले शनिवार या मंगलवार को भी श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.वहीं, पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भी बिपद तारिणी पूजा धूमधाम से मनायी गयी. पुजारी कंचन घटक ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी.

मान्यता है कि मां विपत्तारिणी की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन के संकट, बीमारी और अन्य कष्ट दूर होते हैं. इस अवसर पर डॉ. देवव्रत लाहा, बाबी दत्ता, दीपक प्रमाणिक, मनोज महादानी, एमएम आस, उत्तम दफादार, आनंद दत्ता, जीतू भंडारी, आभा रानी दत्ता, प्रो. अनर्घ सेन, राहुल रंजन, रंजीत कुंडू, अरिंदम नायक, बैजनाथ राय, बिपाशा घोष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola