राष्ट्रीय लोक अदालत में दस हजार मामलों का निष्पादन, छह करोड़ का राजस्व प्राप्त

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में दस हजार मामलों का निष्पादन, छह करोड़ का राजस्व प्राप्त

राष्ट्रीय लोक अदालत में दस हजार मामलों का निष्पादन, छह करोड़ का राजस्व प्राप्त

विज्ञापन

:::वाद के निपटारे व पक्षकारों की सुविधा के लिए सात बैचों का किया गया था गठन 13 आर-10- मामलों का निष्पादन करते न्यायाधीश अन्य रामगढ़. झालसा के निर्देश पर शनिवार को रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें दस हजार पांच सौ नौ मामले का निष्पादन किया गया. इसमें छह करोड़ 36 लाख 20 हजार 95 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई. वाद के निपटारे व पक्षकारों की सुविधा के लिए सात बैचों का गठन किया गया था. इसमें सभी क्रिमिनल सुलहनीय वाद, भू-अधिग्रहण, कैंटोनमेंट बोर्ड संबंधित, बिजली अधिनियम, क्रिमिनल रिविजन व अपील, मोटर व्हीकल क्लेम, सर्टिफिकेट केस शामिल थे. दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इन वादों का निपटारा किया गया. प्रथम बेंच में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के राजीव आनंद व डालसा के पैनल अधिवक्ता शिवनाथ ठाकुर, द्वितीय बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव व डालसा के पैनल अधिवक्ता बीबी जाहिदा खातून, तृतीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार राम व डालसा के पैनल अधिवक्ता अमरनाथ बांका, चतुर्थ बेंच में सिविल जज (सीनियर डिविजन) चार सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवेंदु द्विवेदी व डालसा के पैनल अधिवक्ता बिघ्नेश दुबे, पंचम बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक सिंह व डालसा के पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार, षष्ठ बेंच में अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत प्रदीप कुमार चौरसिया, स्थायी लोक अदालत के सदस्य देवथान बैठा व अरुण कुमार गुप्ता, सप्तम बेंच में अध्यक्ष कंज्यूमर फोरम शिवकुमार शुक्ला, कंज्यूमर सदस्य फोरम कुमारी नीना सिंह व डालसा के पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार शामिल थे. लोक अदालत में निष्पादित मामले : लोक अदालत में बड़े पैमाने पर मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें कोर्ट में लंबित 820 मामलों का निपटारा किया गया. इसमें समझौता राशि एक करोड़ 71 लाख 55 हजार सात सौ एक्कीस प्राप्त हुए. प्री लिटिगेशन व बैंकों के 9689 मामलों का निपटारा किया गया. इसमें समझौता राशि चार करोड़ 64 लाख 64 हजार तीन सौ चौहत्तर रुपये प्राप्त हुए. लोक अदालत में कुल 10509 वादों का निपटारा हुआ. इसमें समझौता राशि छह करोड़ 36 लाख 20 हजार 95 रुपये प्राप्त हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola