ePaper

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का जिले में दिख रहा परिणाम

Updated at : 29 Oct 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो झारखंड प्रतियोगिता का जिले में दिख रहा परिणाम

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का जिले में दिख रहा परिणाम

विज्ञापन

रामगढ़. खेलो झारखंड अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला की टीम को जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय परिसर से बुधवार को रांची के लिए रवाना किया गया. एडीपीओ नलिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की ने हरी झंडी दिखा कर खिलाड़ियों को रांची के लिए रवाना किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि जिला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का परिणाम दिखना शुरू हो गया है. पिछले दिन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला के खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है. एथलेटिक्स में भी हमारे बच्चे स्वर्ण, रजक और कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन करेंगे. एडीपीओ नलिनी रंजन ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला के अंडर 14, 17 और 19 वर्ग के 96 बालक व बालिका खिलाड़ी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होगी. मौके पर टीम के नोडल शिक्षक रवींद्र दुबे, पूरनचंद महली, धरजीत चौहान, सुचिता तिर्की, शोषण लकड़ा, सुषमा कुमारी, रवींद्र कुमार, आशीष कुमार, बिनोद कुमार, शेखर कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola