त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन
त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा पर विमर्श

त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा पर विमर्श

विज्ञापन

खदानों में शून्य दुर्घटना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनायें

भुरकुंडा. ऑफिसर्स क्लब रिवर साइड में शुक्रवार को त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बरका-सयाल जीएम अजय सिंह ने की. बैठक में डीजीएमएस अजीत कुमार, जीएम सेफ्टी विनोद कुमार उपस्थित थे. बैठक में खदानों में शून्य दुर्घटना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. डीजीएमएस ने कहा कि खदानों में अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, तो दुर्घटना से बचा जा सकता है. सर्वे ऑफ वाहनों से काम नहीं लेने की बात कही. सुरक्षा मानकों का पालन घर से लेकर कार्यस्थल तक करने की आदत डालें. जीएम अजय सिंह ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में बरका-सयाल में इक्का-दुर्घटनाएं हुई. हमें आगे ऐसी दुर्घटना को रोकना है. बरका-सयाल में 87 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ. क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य निशि पांडेय ने कहा कि सुरक्षा संसाधनों व कार्य में लगे वाहनों के फिटनेस का ऑडिट जरूरी है. अक्सर ये दुर्घटना का कारण बनते हैं. प्रबंधन इन बिंदुओं पर खास ध्यान दे. बैठक में पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, सुबोध कुमार, कैलाश कुमार, संजीव झा, अरविंद शर्मा, अजय कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार, संजय वर्मा, संजय शर्मा, संजय यादव, विनोद मिश्रा, गणेश राम, ओपी सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola