ePaper

सुरक्षा विभाग ने पांच खदानों को कराया बंद

Updated at : 22 Apr 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा विभाग ने पांच खदानों को कराया बंद

सुरक्षा विभाग ने पांच खदानों को कराया बंद

विज्ञापन

केदला. लइयो पांच नंबर व केदला छह नंबर में मंगलवार को सुरक्षा विभाग ने पुलिस की मदद से पांच अवैध खदान को बंद कराया. मौके पर सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के सुरक्षा प्रभारी सुखदेव प्रसाद ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में कोयला तस्कर पांच अवैध खदान खोल कर कोयल का अवैध खनन किया जा रहा था. इसकी सूचना सुरक्षा विभाग को मिली. विभाग ने इसकी जानकारी परियोजना के प्रबंधन को दी. प्रबंधन के निर्देश पर लइयो पांच नंबर में एक अवैध खदान और केदला छह नंबर में चार अवैध खदान को बंद कराया गया. सुरक्षा विभाग ने बताया कि कोयला तस्कर का मनोबल बढ़ गया है. सुरक्षा विभाग ने कई बार अवैध खदान को बंद कराया है. कोयला तस्कर बार-बार अवैध खदान खोलकर कोयले की खनन करते हैं. उन्होंने कहा कि कोयला तस्करों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर असनि शंकर कश्यप, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार नायक, राज कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola