बच्चों के सामाजिक विकास में शिक्षक रोल मॉडल बनें : डीएसइ

Updated:
विज्ञापन

बच्चों के सामाजिक विकास में शिक्षक रोल मॉडल बनें : डीएसइ

विज्ञापन

चितरपुर. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चितरपुर में शनिवार को जिले के शिक्षकों के लिए सामाजिक – भावनात्मक विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) संजीत कुमार थे. उन्होंने कार्यशाला का शुभारंभ किया. कार्यशाला में सामाजिक और भावनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों के व्यवहार, मानसिक स्थिति और भावनात्मक जरूरतों को समझना शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक है. विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का भी प्रमुख स्थान है. मुख्य अतिथि ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है. इस दौरान विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में रूपम कुमारी, अंजली कुमारी, राखी कुमारी, अविनाश कुमार, नेहा कुमारी, नागेश्वर महतो, मिथुन कुमार महतो, पृथ्वीराज, सुनील कुमार, रामसिंह महतो, अजीत कुमार, चिंतामणि महतो, नितेश शर्मा, रामशोभा महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola