विभाग अपनी कार्यशैली सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई : जीएम

Updated:
विज्ञापन
विभाग अपनी कार्यशैली सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई : जीएम

विभाग अपनी कार्यशैली सुधारें, नहीं तो होगी कार्रवाई : जीएम

विज्ञापन

उरीमारी. सीसीएल बरका-सयाल के जीएम ऑफिस सभागार में गुरुवार को बरका-सयाल क्षेत्र के सभी विभाग प्रमुखों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जीएम अजय सिंह ने की. बैठक में सीएमपीएफ, पेंशन, सुरक्षा विभाग के कार्यों व अनुकंपा के आधार पर नौकरी के मामले में पर चर्चा की गयी. बैठक में जीएम ने सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों को समय पर निष्पादित करें. किसी भी कर्मचारी को दिक्कत नहीं होना चाहिए. विभाग कर्मचारियों के बीच अपनी छवि को सुधारें व कंपनी हित में काम करें. ऐसा नहीं होने पर संबंधित विभाग व पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अजय कुमार, कुमार राकेश सत्यार्थी, एसएस सिंह, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार, राजेश प्रियदर्शी, पीके सेन गुप्ता, एनके सिंह, देवानंद कुमार, एमएम डे, राम कुंजल महतो, अनिल कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, शिवशंकर राम, निरंजन रजक, विकास कुमार, प्रह्लाद गोप, अजय बक्शी, दिलीप जायसवाल, अशोक सिंह, रामस्नेही, लक्ष्मण, कन्हैया लाल राय, ब्रह्मदेव राय, हरिशचंद्र उरांव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola