झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने शिबू सोरेन को किया याद, श्रद्धांजलि की अर्पित
फोटो फाइल 4आर-3- शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रामगढ़: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन का प्रथम पुण्यतिथि गौरांग राय के ऑफिस में मंगलवार को किया गया. मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.
इस कार्यक्रम झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संरक्षक गौरांग राय, केंद्रीय सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल, जिला सचिव दीपक सिंह टाइगर, झुनूर करमाली, कुमार महतो, मो गुलजार अंसारी, लखन पासवान, मुमताज अंसारी, मुस्तफा, अशोक रजक, श्रीधर महतो, बालू रविदास, गणेश रविदास, मुरलीधर कोठारी, नीरज पाठक, राजू पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










