ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर मंथन, नवाचार और उद्यमिता पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 3आर-21-रामगढ़ में आयोजित इंडिया रूरल कलोकी-2026 में विचार रखते वक्ता. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में इंडिया रूरल कलोकी-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं, उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के भविष्य को लेकर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण चर्चा की।

विज्ञापन

रामगढ़: ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) की ओर से रविवार को सैनी फैमिली रेस्टोरेंट में इंडिया रूरल कलोकी (आईआरसी)-2026 का आयोजन किया गया। “युवा, उद्यमिता एवं नवाचार के माध्यम से भविष्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण” विषय पर संवाद किया गया।

इस संवाद में सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थानों, उद्योग जगत, पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वर्ष 2035 के ग्रामीण विकास विजन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण विकास में नवाचार, सामुदायिक भागीदारी और संस्थागत सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में युवाओं की नेतृत्व क्षमता, स्थानीय उद्यमिता, कायदामित्र कानूनी सहायता मंच और पंचायत समर्थित साझा कैफे मॉडल की जानकारी दी गई। राउंड टेबल चर्चा में कौशल विकास, वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने पर सुझाव दिए गए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola