शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर विकास मेला, जुटेंगे झारखंड-बंगाल के लोग

Updated:
विज्ञापन

गोला के लुकैयाटांड़ में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर विकास मेला सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के किए पुख्ता इंतजाम।

विज्ञापन

गोला: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चार अगस्त को गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़ में आयोजित विकास मेला सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम में गोला, चितरपुर, दुलमी, रामगढ़, पेटरवार, सिल्ली, मुरी, रांची, कसमार के अलावा पश्चिम बंगाल के झालदा और पुरुलिया सहित कई क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया गया है, ताकि बारिश होने की स्थिति में भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा आगंतुकों के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बरलंगा पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के अग्रणी नेता थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर तैयारियों में जुटे हैं।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार मुर्मू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले एक सप्ताह से लगातार क्षेत्र का दौरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं, झामुमो नेता आलम अंसारी ने कहा कि बरलंगा से नेमरा तक कई विकास योजनाओं का कार्य कराया गया है।


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola