बीएफसीएल परिसर में पौधारोपण अभियान, लगाए गए 50 पौधे
फोटो फाइल 4आर-1- बीएफसीएल परिसर में पौधारोपण अभियान के दौरान पौधे लगाते अधिकारी व कर्मचारी. | Prabhat Khabar Network
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। जानें पूरी खबर।
रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) परिसर में सोमवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कंपनी परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया. इस अवसर पर बीएफसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए.
पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. साथ ही सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बीएफसीएल की ओर से समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
यह पौधारोपण अभियान भी उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है. मौके पर कंपनी के पदाधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










