रामगढ़ में अग्रवाल सम्मेलन के विस्तार को मिलेगी गति, बिमल बुधिया बने संयोजक

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 4आर-2- सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक बिमल बुधिया. | Prabhat Khabar Network

झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बिमल बुधिया को रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें संगठन विस्तार और नई कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

रामगढ़: झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने रामगढ़ जिले में संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से बिमल बुधिया को जिला संयोजक मनोनीत किया है. उन्हें संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण तथा जिला, नगर व ग्राम स्तर तक सम्मेलन की इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

साथ ही उन्हें 15 दिनों के भीतर रामगढ़ जिला कमेटी का गठन करने का दायित्व भी दिया गया है. प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण, संगठनात्मक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और दीर्घ अनुभव को देखते हुए बिमल बुधिया को यह जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल (रामगढ़) तथा युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल दोनों झारखंड से हैं. ऐसे में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि और समाज के प्रभावी प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है.

बिमल बुधिया के जिला संयोजक मनोनीत होने पर रामगढ़ के अग्रवाल समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. श्री बुधिया ने सम्मेलन के पदाधिकारियों का आभार जताया है. साथ ही समाज के उत्थान करने की बात कही है.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola