संगठन की दिशा और नीति में कोई बदलाव नहीं होगा : संजीव सिंह बाबला

Updated:
विज्ञापन
संगठन की दिशा और नीति में कोई बदलाव नहीं होगा : संजीव सिंह बाबला

संगठन की दिशा और नीति में कोई बदलाव नहीं होगा : संजीव सिंह बाबला

विज्ञापन

भाजपा के नये जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत कुजू. भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ संगठन को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया. जिला कार्यालय हथमारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नये जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव सिंह बाबला के नाम की घोषणा की गयी. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की मौजूदगी में जिला चुनाव अधिकारी सरोज सिंह और जिला पर्यवेक्षक उषा पांडेय ने उनके नाम की घोषणा की. चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद संजीव सिंह बाबला को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बाबला ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन की दिशा और नीति में कोई बदलाव नहीं होगा. चुनाव पर्व के अंतिम दिन सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के साथ तीन प्रतिनिधियों का चयन किया गया. इसमें प्रदेश परिषद के लिए राकेश प्रसाद, विधायक रोशनलाल चौधरी और रणंजय कुमार को चुना गया. नगर परिषद मंडल अध्यक्ष संजय शाह की टीम के साथ कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक रोशनलाल चौधरी, सरोज सिंह, उषा पांडेय, प्रवीण मेहता, डॉ संजय सिंह, रंजीत सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, कुंटू बाबू, प्रो खिरोधर प्रसाद साहू, जगेश्वर प्रजापति, रंजीत पांडेय, मनोज गिरी, संजय शाह, अर्जुन यादव, रतन प्रसाद, तोकेश सिंह, महेंद्र प्रजापति, रवि साहू, रूपा देवी मौजूद थे. बूथ अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक का सफर : संजीव सिंह बाबला का संगठनात्मक सफर आम कार्यकर्ता से शुरू होकर शीर्ष पद तक पहुंचा है. वह 356 बूथ के बूथ अध्यक्ष रहे. वर्ष 2008 में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने. इसके बाद युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री, वर्ष 2016-17 में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, 20-21 में भाजपा जिला महामंत्री और अब 2026 में जिलाध्यक्ष बनाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola