इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया दौरा, क्लब के कार्यों को सराहा

इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया दौरा, क्लब के कार्यों को सराहा
रामगढ़. इनरव्हील क्लब रामगढ़ में क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बक्शी ने रामगढ़ का दौरा किया. इस दौरान जरूरतमंदों के बीच मशीनों का वितरण किया गया. हैप्पी स्कूल रामगढ़ को स्टेशनरी किट दिया गया. इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने डीसी अलकनंदा बक्शी का स्वागत किया. डॉ मनवीर कौर के नेतृत्व में स्वागत किया गया. डिवाइन ओंकार मिशन में 12 लोगों के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराये गये. सभी को कंबल व भोजन के पैकेट दिये गये. गांधी चौक स्थित होटल स्पाइस गार्डन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर क्लब अध्यक्ष पिंकी पोद्दार, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, जसमीत सोनी ने क्लब की पत्रिका का विमोचन किया. प्रियंका जैन ने बताया कि पत्रिका में क्लब के कार्यों का उल्लेख है. मौके पर श्रीमती बक्शी ने इनरव्हील क्लब के कार्यों की सराहना की. मौके पर नमिता श्रॉफ, नीरू साहनी, जसविंदर होरा, निधि अग्रवाल, सुमन सोनी, बलविंदर कौर, दीपा वाड्रा, पिंकी गांधी, ममता अग्रवाल, रंजू अग्रवाल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










