ePaper

गिद्दी के सीसीएलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, दहशत

Updated at : 19 Aug 2020 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
गिद्दी के सीसीएलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, दहशत

गिद्दी के सीसीएलकर्मी कोरोना पॉजिटिव, दहशत

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी चौक में रहने वाले एक सीसीएलकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सीसीएलकर्मी बरकाकाना वर्कशॉप में कार्यरत हैं. उनका इलाज गोला महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के कोविड सेंटर में हो रहा है. उनके संपर्क में कई लोग आये हैं. उनके परिजनों को कोरोना जांच कराने की तैयारी हो रही है. गिद्दी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप है.

जानकारी के अनुसार, सीसीएल कर्मी की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हो गयी थी. उन्होंने गिद्दी अस्पताल के चिकित्सक से अपना इलाज कराया. गिद्दी के एक दवाखाना से उन्होंने दवा भी ली थी. इसके बावजूद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. वह काम करने के लिए 12 अगस्त को बरकाकाना वर्कशॉप गये. उसी दिन पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वे कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उनकी जांच नहीं हुई.

13 अगस्त को पुन: गिद्दी से वे पतरातू पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच करायी. 16 अगस्त को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. 17 अगस्त को उन्हें दिन के लगभग 11 बजे इलाज के लिए एंबुलेंस से गोला ले जाया गया. वहां उनका इलाज हो रहा है. सीसीएलकर्मी बरकाकाना वर्कशॉप में पांच सीसीएलकर्मियों से मिले थे और वह अपने परिवार वालों के संपर्क में थे.

सीसीएलकर्मी की मां भी उनके साथ गिद्दी में कुछ दिनों तक रही थी. प्रशासन व प्रबंधन के द्वारा एहतियात के तौर पर गिद्दी में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है. परिवार वाले अपनी जांच प्रशासन से कराने की मांग कर रहे हैं. उधर, गिद्दी के एक सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनका इलाज रांची मेडिका में चल रहा है. वह बरही में रह रहे थे. एक माह पहले गिद्दी आये थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola