आग पर चल कर दिया शिव भक्ति का परिचय

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :07 Jun 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
आग पर चल कर दिया शिव भक्ति का परिचय

आग पर चल कर दिया शिव भक्ति का परिचय

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). रबोध पंचायत के सेनेगढ़ा गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. लोटन सेवा के बाद पुजारी प्रदीप पांडेय ने श्रद्धालुओं से शिव मंदिर में पूजा करायी. इसके बाद झारखंड के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. इसका उदघाटन मांडू विधायक निर्मल महतो, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह व मुखिया उमेश करमाली ने किया. मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि मंडा आस्था का पर्व है. यह पर्व हमें कई बातों का संदेश देता है. शनिवार अहले सुबह श्रद्धालु कलश में जल भर कर मंदिर पहुंचे. पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने अंगारों में चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. इसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे. पूजा के अंत में बनस झूला हुआ. इस अवसर पर पंसस किनिया देवी, पूजा समिति के पदाधिकारी श्यामलाल मांझी, दिनेश महतो, चंदन महतो, परमेश्वर महतो, सुभाष मुंडा, आनंद महतो, बिहारी महतो, मोहरलाल महतो, चिंतामणि महतो, मानिकलाल महतो, रमेश महतो, रामू पाहन, रोहित महतो, लक्ष्मण मांझी, प्रमोद मांझी, दिलीप महतो, कमल महतो, किशोर महतो, पिंटू महतो, सचिन महतो, बाजीराम महतो, डब्ल्यू महतो, धनीराम मांझी, शैलेंद्र महतो, संदीप पाहन, मंगल मुंडा, सुखलाल महतो, अनुज मुंडा, रोशन कुमार, अजय कुमार, संजय महतो, मिथुन महतो, जितेंद्र महतो, प्रकाश महतो, बबलू महतो, रामवृक्ष पहन, मनजीत महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola