हेसला गांव में आजादी का जश्न अनोखे अंदाज में, फुटबॉल से म्यूजिकल चेयर तक खूब दिखा उत्साह

विज्ञापन

हेसला गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मंचासीन अतिथि व कंपनी के अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के हेसला गांव में स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेसला गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट, बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता व महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी योगेश बेदिया, कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय, सीएसआर सहायक विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.

अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों को सामाजिक एकता एवं सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया. अतिथियों ने कहा कि ग्रामीणों के बीच आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.

मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत मेडल, ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया गया. ग्रामीणों ने कंपनी की इस पहल की सराहना की. कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में एकता, भाईचारा एवं सहयोगात्मक माहौल को बढ़ावा मिलता है. कंपनी की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया गया. इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों, बच्चों व महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

ये भी पढ़ें: छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, खतरे से बचने की तकनीकों का दिया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें: इस शिव मंदिर में पूरी होती है भक्तों की मनोकामनाएं, सावन में उमड़ते हैं श्रद्धालु


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola