छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, खतरे से बचने की तकनीकों का दिया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

विज्ञापन

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के महर्षि परमहंस कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई गईं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना जगाना है.

विज्ञापन

रामगढ़. महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुवा कोठार में छात्राओं व विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, शिवम मिश्रा, आकाश कुमार व अभिषेक कुमार ने प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान आवश्यक है.

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास, साहस व मानसिक दृढ़ता का विकास होता है. प्रतिभागियों को आपात स्थिति में सतर्क रहने, संभावित खतरे पहचानने व स्वयं की सुरक्षा के लिए अपनायी जाने वाली तकनीकों की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम भी जरूरी हैं.

कार्यक्रम में सचिव मनोज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया, विभागाध्यक्ष डॉ नील कमल सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर चंचला कुमारी, अरविंद कुमार महतो, राहुल सिंह, डॉ राजेश महतो, मुकेश चंद्र पोद्दार, दिनेश्वर मुंडा, अबोध चंद्र महतो सहित शिक्षकेतर कर्मचारी और बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गोला में हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच ग्रामीणों को मिली रोशनी, वन विभाग ने बांटी टॉर्च

ये भी पढ़ें: जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य के लिए BAO चित्रा सिंह मुंडा को मिला सम्मान


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola