गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण संपन्न

रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुई.

विज्ञापन

समय पर सीपीआर दिया जाए तो कई अनमोल जीवन बचाये जा सकते हैं : उपायुक्त रामगढ़. रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुई. कार्यक्रम में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज मुख्य अतिथि तथा उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. यदि उस समय सही तरीके से प्राथमिक उपचार और सीपीआर दिया जाये, तो कई जीवन बचाये जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य हर नागरिक को प्रशिक्षित कर “आपदा मित्र” बनाना है. इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मविश्वास बढ़ाता है उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे सीखे गये कौशल को दैनिक जीवन में अपनायें और दूसरों को भी प्रेरित करें. विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार की मूलभूत तकनीकें, सीपीआर की सही प्रक्रिया, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और जीवनरक्षक उपायों का व्यावहारिक अभ्यास कराया. विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन ने सक्रिय रूप से भाग लेकर आवश्यक कौशल सीखे. उल्लेखनीय है कि पूर्व में चलाये गये अभियान के तहत लगभग दो लाख लोगों को प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रत्येक घर में एक आपदा मित्र तैयार करने की दिशा में पुनः ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola