ePaper

वेस्ट बोकारो में अत्याधुनिक फायर स्टेशन का उद्घाटन

Updated at : 29 Apr 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्ट बोकारो में अत्याधुनिक फायर स्टेशन का उद्घाटन

वेस्ट बोकारो में अत्याधुनिक फायर स्टेशन का उद्घाटन

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में बना नया अत्याधुनिक फायर स्टेशन का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, चाणक्य चौधरी व वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मेटेरियल्स डीबी सुंदरा रामम ने किया. यह फायर स्टेशन वेस्ट बोकारो ओपी के पास वाशरी कैंपस के पास है. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की खदान के विस्तारीकरण के कारण खदान के नजदीक आते देख कर प्रबंधन ने फायर स्टेशन को स्थानांतरित करने का फैसला लिया. 1,600 वर्ग मीटर में फैले फायर स्टेशन में सभी सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें फायर टेंडर पार्किंग और रिफिलिंग स्टेशन, अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, प्रभारी अधिकारी का कार्यालय, अग्निशमन उपकरणों का संग्रहण केंद्र, एक सुव्यवस्थित किचन व डाइनिंग एरिया शामिल हैं. फायर यूनिट वेस्ट बोकारो के किसी भी क्षेत्र तक केवल 10 मिनट में पहुंच सकती है. स्टेशन दो शक्तिशाली फायर टेंडरों से सुसज्जित है. इनमें प्रत्येक की क्षमता पांच हजार लीटर पानी और 500 लीटर मैकेनिकल फोम की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola