कमता में आबकारी का छापामारी, छह पर प्राथमिकी

Published by :DEEPAK
Published at :12 Apr 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
कमता में आबकारी का छापामारी, छह पर प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के कमता गांव स्थित भैरवी नदी के किनारे आबकारी विभाग ने अवैध शराब अड्डा पर छापामारी किया.

विज्ञापन

गोला.गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव स्थित भैरवी नदी के किनारे आबकारी विभाग ने अवैध शराब अड्डा पर छापामारी किया. इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया. विभाग ने इस मामले में गांव के छह नामजद लोगों के विरोध में अवैध शराब बिक्री व बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. इसकी जानकारी आबकारी विभाग ने दी. बताया जाता है कि कमता गांव के भैरवी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का धंधा वर्षों से चल रहा है. जहां कभी-कभार आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है. इसके एक या दो दिनों के बाद पुन: शराब बनाने का धंधा चालू हो जाता है. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार शामिल थे. उन्होंने बताया कि 1500 किलो जावा महुआ एवं 1000 लीटर शराब को नष्ट किया गया. मौके पर बिनय सिंह, कमलेश कुमार, नंदलाल कुमार, लखन कुमार, संजय सिंह सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola