भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, माता के जयकारे से गूंजा पोचरा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, माता के जयकारे से गूंजा पोचरा

रामगढ़ छावनी परिषद के वार्ड नंबर सात स्थित भोक्ता स्थान हनुमान मंदिर परिसर में श्री हनुमान जयंती पर मां भगवती भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरकाकाना.

रामगढ़ छावनी परिषद के वार्ड नंबर सात स्थित भोक्ता स्थान हनुमान मंदिर परिसर में श्री हनुमान जयंती पर मां भगवती भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जागरण को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था जय माता दी के जयकारे के साथ रामगढ़ वैष्णों देवी मंदिर पहुंचा. जहां पूजा-अर्चना के बाद अखंड ज्योत से जागरण ज्योत को प्रज्जवलित कर माता के जयकारे के साथ आयोजन स्थल पहुंचे. जहां पंडित राजकिशोर पांडेय ने यजमान नितेश साव व आकाश नायक को पूजा-अर्चना करा कर ज्योत को स्थापित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पप्पू प्लस ने किया. जिसके बाद राजेश राज म्यूजिकल ग्रुप ने मां भगवती भक्ति जागरण की प्रस्तुति दी गयी. भजन गायिका प्रीति पांडेय ने गणेश वंदना के साथ जगारण की शुरुआत की. जिसके बाद भजन गायक राजेश राज, गोपाल प्यारे, सबिता सिंह, अखिलेश वर्मा ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी. इस दौरान नीमिया के डायर मैया झुले ली झुलनियां, सबकी झोली भरती मइयां, मैया के शरण में आवे सब विपदा होगी दूर आदि भक्ति गीतों को गाकर रात भर लोगाें को झूमने पर विवश कर दिया. भक्ति जागरण के बाद लोगों के बाद के बीच हलुवे के महाभंडारे के भाेग का वितरण किया गया. मौके पर अनिल नायक, दीपक सिंह, राजेंद्र नायक, अनु उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, श्यामलाल साव, अमीत सिन्हा, संतोष वर्मा, विवेक साव, नर्मल साव, विनोद राम, अमीत साव, साहिल साव, सुमित साव, सचिन नायक, सिद्धांत मुंडा, पम्पी देवी, सावित्री देवी, मंजरी देवी, लीला देवी, अनीता कपूर, सुखमणी देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola