राम..ग्राम सभा में स्थानीय युवाओं को भी रोजगार से जोड़ने की उठी मांग

Author Pankaj soni|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 18बरकाकाना:- ग्राम सभा में उपस्थित सीओ, कंपनी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 18बरकाकाना:- ग्राम सभा में उपस्थित सीओ, कंपनी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

पतरातू के मसमोहना में जलापूर्ति योजना के लिए ग्राम सभा आयोजित। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की पुरजोर मांग की है।

विज्ञापन

बरकाकाना. पतरातू प्रखंड के मसमोहना गांव में शनिवार को जलापूर्ति योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट फेस वन व स्टाफ क्वार्टर निर्माण के लिए अनापत्ति को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता पीरी पंचायत मुखिया नीलमा देवी ने की. संचालन पंसस पैरो देवी ने किया. ग्राम सभा में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया उपस्थित थे.

अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना का कार्य किया जाना निर्धारित है. उसी योजना के तहत मसमोहना ग्राम में 40 एमएलडी क्षमता के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण खाता नंबर 37 प्लॉट नंबर 11 स्थित 2.43 एकड़ और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण खाता नंबर 37 प्लॉट नंबर 11 मध्य 2 .3 8 एकड़ गैर मजरूआ खास भूमि में किया जाना है.

ग्राम सभा के दौरान पंचायत मुखिया नीलम देवी ने उपस्थित अधिकारियों से पंचायत के सभी गांव में घर-घर शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने, निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित करने की मांग की. कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने पर ही हम लोगों का समर्थन मिलेगा. अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण और निर्माण के बाद रोजगार का सृजन होगा. जिसमें स्थानीय लोगों को ध्यान दिया जायेगा.

मौके पर जुड़को के एपीएम विकास कुमार, कंस्ट्रक्शन मैनेजर अखंड प्रताप सिंह, डीपीएम वीरेंद्र कुमार चौधरी, एचआर चेतन कुमार, हल्का कर्मचारी सुरेश महली, शीतल बेदिया, सीताराम मुंडा, विजय बेदिया, शंकर बेदिया, सिकंदर बेदिया, गणेश बेदिया, रामदयाल बेदिया, रितु देवी, राजकुमारी देवी, जितनी देवी, चरकी देवी, बसंती देवी, मानव देवी, करमी देवी, मालती देवी, रीता देवी, आशा देवी, रीता देवी, मुनिया देवी, विलासो देवी, पुनीता देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Pankaj Soni

लेखक के बारे में

By Pankaj Soni

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola