मांगों को लेकर डीडीसी को सौंपा गया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर डीडीसी को सौंपा गया ज्ञापन

मांगों को लेकर डीडीसी को सौंपा गया ज्ञापन

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ जिला कृषक मित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीडीसी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संघ ने सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला सचिव हरि महतो, अरुण कुमार शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मांगों को लेकर 27 मई से कृषक मित्रों द्वारा हड़ताल की जा रही है. पिछले 15 वर्षों से सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग किया जा रहा है. इसके बाद भी कृषक मित्रों के लिए कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं है. इससे कृषक मित्रों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. प्रदेश के कई कृषक मित्रों की आर्थिक तंगी के कारण मौत हो चुकी है. जब तक कृषक मित्रों का सम्मानजनक मानदेय लागू नहीं होगा, तब तक यह हड़ताल चालू रहेगी. मौके पर सहजनाथ बेदिया, जगमाेहन महतो, रमेश कुमार शर्मा, अमीर, महावीर महतो, बिनोद मुंडा, सुरेश महतो, गोपाल प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola