उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग और उत्पाद विभाग की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग और उत्पाद विभाग की समीक्षा की

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग और उत्पाद विभाग की समीक्षा की

विज्ञापन

पीवीटीजी डाकिया योजना के लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध करायें रामगढ़. जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग व पीवीटीजी डाकिया योजना, खाद्यान्न आपूर्ति और खाद्यान्न के रखरखाव के लिए बनाये गये गोदाम के संबंध में जानकारी ली. जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने उपायुक्त को आपूर्ति विभाग द्वारा चल रही योजनाओं के संबंध में किये जा रहे कार्यों को बताया. उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग कार्य को जल्द पूरा करने को कहा. पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने काे कहा. उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर लाभुकों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता, चितरपुर के सीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे. उत्पाद विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा : उपायुक्त ने उत्पाद विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. सहायक आयुक्त उत्पाद विमला लकड़ा ने उपायुक्त को उत्पाद कार्यालय, रामगढ़ के कार्यों की जानकारी दी. उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को रामगढ़ जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री नहीं होने देने का निर्देश दिया. इसके लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाने व आवश्यक कार्रवाई करने काे कहा. उपायुक्त ने नयी उत्पाद नीति के तहत संचालित नये दुकानों की जानकारी ली. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की, कांग्रेस कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola