रामगढ़ में अपराधियों का तांडव, हाइवा ट्रक को फूंका, फायरिंग से दहशत

कोयला लोड हाइवा ट्रक को जलाया. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Jharkhand: रामगढ़ जिले के सिरका परियोजना के पास अपराधियों ने कोयला लदे हाइवा ट्रक को जला दिया. 2 राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद से परियोजना में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर और खलासी में दहशत का माहौल है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 3 अपराधी बाइक से आये थे. इनमें से 2 ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर आराम से तीनों वहां से भाग गये. पुलिस जांच में जुट गयी है.
Table of Contents
Crime News Jharkhand| गिद्दी (रामगढ़), अजय कुमार : अज्ञात अपराधकर्मियों ने रामगढ़ में कोयला लदे हाइवा ट्रक को जला दिया. फायरिंग भी की. रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका कांटाघर के पास हुई इस घटना से सिरका परियोजना के अधिकारियों, कर्मियों, कोयला ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टर, चालकों और उपचालकों में हड़कंप मच गया है. ट्रक को जलाने और 2 राउंड फायरिंग करने के बाद अपराधी आराम से भाग खड़े हुए. रामगढ़ पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया और कई लोगों से पूछताछ की. सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. ट्रांसपोर्टर ने सिरका कोलियरी प्रबंधन को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है. सिरका कोलियरी प्रबंधन ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत की है.
3 अज्ञात अपराधियों कोयला लदे हाइवा ट्रक में लगायी आग, फायरिंग की
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात 11:30 बजे के आसपास 3 अज्ञात अपराधी सिरका कांटाघर के नजदीक पहुंचे. अपराधियों ने सिरका से सौंदा साइडिंग कोयला ढुलाई के लिए खड़े ब्रेकडाउन हाइवा ट्रक जेएच24जे-6878 में आग लगा दी. इसके बाद अपराधियों ने दहशत पैदा करने के लिए 2 राउंड फायरिंग भी की. गोली के निशान हाइवा पर भी हैं.
आगजनी और फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी
आगजनी और फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. परियोजना के वाटर टैंकर से तुरंत हाइवा ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया है. इस दौरान वहां पर सुरक्षाकर्मी, कर्मी और कई लोग जुट गये. कुछ देर परियोजना का कामकाज प्रभावित रहा. घटना की खबर पाकर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सीसीटीवी कैमरे में 2 लोगों की तस्वीर कैद हुई है.

सिरका सुरक्षा प्रभारी ने रामगढ़ थाने में की लिखित शिकायत
सिरका परियोजना के सुरक्षा प्रभारी राजू राम ने रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत की है. लिखित पत्र में कहा गया है कि शनिवार रात 11:30 बजे सिरका परियोजना के सीएचपी कोयला स्टॉक तथा कांटाघर के नजदीक खड़े हाइवा ट्रक जेएच24जे-6878 में अपराधियों ने आग लगा दी. 2 राउंड फायरिंग की. वाटर टैंकर के मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया. सीसीटीवी में दिख रहा है कि 3 अपराधी मोटरसाइकिल से सिरका कांटाघर के पास पहुंचे थे. 2 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग गये.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रांसपोर्टर ने की सुरक्षा की मांग
ट्रांसपोर्टर मेसर्स डीएस कंपनी ने सिरका परियोजना पदाधिकारी को एक पत्र लिखा है. सिरका में घटित घटना का उल्लेख करते हुए प्रबंधन से सुरक्षा की मांग की है. ट्रांसपोर्टर का कहना है कि इस घटना से कोयला ढुलाई में लगे लोगों में दहशत है.

राहुल दुबे ने ली जिम्मेवारी, कहा- पिक्चर अभी बाकी है
अपराधी राहुल दुबे ने सिरका परियोजना के कांटाघर के पास हुई ट्रक में आगजनी और फायरिंग की जिम्मेवारी ली है. राहुल दुबे का कहना है कि बिना मैनेज किये काम होगा, तो इसका खामियाजा भुगतना होगा. उसने कहा- यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. राहुल दुबे ने सिरका आउटसोर्सिंग की राणा ट्रेडर्स कंपनी को भी चेतावनी दी है. कहा कि यही हाल उसका भी किया जायेगा.
अपराधियों पर होगी कार्रवाई – थाना प्रभारी
उधर, रामगढ़ थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की छानबीन सभी बिंदुओं पर की जा रही है. इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उस पर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
13 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट
हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना, भुईंहारी जमीन में हेराफेरी पर कही बड़ी बात
बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ, झारखंड में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
हटिया-टाटानगर समेत 3 ट्रेनें रद्द, चोपन-रांची और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस के रूट बदले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




