हटिया-टाटानगर समेत 3 ट्रेनें रद्द, चोपन-रांची और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस के रूट बदले

ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, समय-सारणी में भी होगा बदलाव.
Indian Railways News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए परेशानी वाली खबर है. रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. एक-दो दिन के लिए लंबे समय के लिए ट्रेनों को रद्द किया गया है. चोपन-रांची और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस जैसी ट्रेनोें के रूट बदल दिये गये हैं. अगर आपने भी अप्रैल या मई में यात्रा के लिए इन ट्रेनों की टिकट बुक करवायी है, तो पहले चेक कर लें कि उस तारीख को ट्रेन चलेगी या नहीं. समय रहते आप वैकल्पिक व्यवस्था कर लीजिए.
Indian Railways News: रांची रेल मार्ग पर निर्माण कार्य के कारण 3 ट्रेनों को लंबे समय तक रद्द किया गया है. एक ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, तो 2 के रूट बदल दिये गये हैं. रेलवे ने इसकी सूचना जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. रेलवे ने कहा है कि हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18602-18601), हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (5866-58664) और हटिया सांकी हटिया पैसेंजर (68665-586666) को 13 अप्रैल से 24 मई तक के अंतराल में कई दिनों तक रद्द कर दिया गया है. ये रेलगाड़ियां 13 से 17 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल, 23-24 अप्रैल, 26 से 28 अप्रैल और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी. ये ट्रेनें 1 मई को, 3 से 5 मई तक, 7-8 मई, 10 से 12 मई, 14-15 मई, 17 से 19 मई, 21, 22 और 24 मई को रद्द रहेंगी.
बर्द्धमान हटिया-बर्द्धमान मेमू को किया शॉर्ट टर्मिनेट
शॉर्ट टर्मिनेटेड की गयी ट्रेनों में बर्द्धमान हटिया-बर्द्धमान मेमू (13503-13504) की सेवा चंद्रपुरा-हटिया-चंद्रपुरा तक ही मिलेगी. यह ट्रेन 13-14 अप्रैल, 16-17 अप्रैल, 19 से 21 अप्रैल, 23-24 अप्रैल, 26 से 28 अप्रैल और 30 अप्रैल के अलावा एक मई, 3 से 5 मई, 7-8 मई, 10 से 12 मई, 14-15 मई, 17 से 19 मई, 21-22 मई और 24 मई को शार्ट टर्मिनेट रहेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चोपन-रांची और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
- चोपन रांची एक्सप्रेस (8614) बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिल्वे-हटिया के मार्ग पर चलेंगी. यह ट्रेन 13, 16, 20, 23, 27, 30 अप्रैल, 4, 7, 11, 14, 18 और 21 मई को इसी मार्ग से चलेगी.
- आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस (2874) बरकाकाना मेसरा-टाटीसिल्वे-हटिया मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन 15, 16, 18, 22, 23, 25, 29, 30 अप्रैल, 2, 6, 7 और 9 मई तक इसी मार्ग से चलेगी.
इसे भी पढ़ें
13 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट
हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना, भुईंहारी जमीन में हेराफेरी पर कही बड़ी बात
बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ, झारखंड में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




