.प्रेम व आनंद का संदेश देता है क्रिसमस : थॉमस

Updated:
विज्ञापन
.प्रेम व आनंद का संदेश देता है क्रिसमस : थॉमस

.प्रेम व आनंद का संदेश देता है क्रिसमस : थॉमस

विज्ञापन

कैथोलिक आश्रम स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन. भुरकुंडा. कैथोलिक आश्रम स्कूल, भुरकुंडा में शुक्रवार को क्रिसमस कार्निवल का आयोजन हुआ. कार्निवल में बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की. जिंगल वेल व कैरोल से स्कूल परिसर गूंजता रहा. सांता बने बच्चों ने लोगों के बीच टॉफियां बांटी. बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. कार्निवल में आकर्षक चरनी भी सजायी गयी थी. इस अवसर पर प्राचार्य फादर थॉमस ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्रेम, आनंद व उल्लास का संदेश देता है. हमें अपनी मेहनत के दम पर अपना भविष्य ऐसे संवारना चाहिए कि हम दूसरों की विश को पूरा कर सकें. प्रिंसिपल सेबेरन लकडा ने कहा कि क्रिसमस गैदरिंग का मतलब मुक्तिदाता के जन्मोत्सव की खुशियां बांटना व उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारना है. क्रिसमस गैदरिंग में शिक्षकों ने भी गीत प्रस्तुत किया. मौके पर निलिमा हेंब्रम, रूपा सिन्हा, दीपक कुमार राम, कैलाशपति झा, संजय किंडो, चंद्रिका चौधरी, राजेश पंडरवानी, पप्पू लाल, अमृतलाल, सुषमा टोप्पो, पैतृस लकड़ा, अजीत कंडुलना, सुधीर मिंज, शेखर सोरंग, नेहा तिर्की, बासिल कुजूर, प्रिसिला टोप्पो, पवन ठाकुर, राजेश कुमार, प्रीतम तिग्गा, शर्मिला मिंज, डेविड गाड़ी, अरुण कुमार महतो, दिव्या तिर्की उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola