हृदय गति रूकने से सीपीआइ नेता का निधन

हृदय गति रूकने से सीपीआइ नेता का निधन
केदला. लइयो के ढोटाटांड़ निवासी सीपीआइ के नेता गल्लु महतो (50 वर्ष) की मौत शुक्रवार को हृदय गति रूकने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक, सुबह में गल्लू महतो की तबीयत खराब हो गयी. परिजन बनासो अस्पताल ले गये. यहां इलाज से पूर्व उनकी मौत हो गयी. अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई है. मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं. गल्लू महतो का अंतिम संस्कार चुटूआ नदी में किया गया. शोक व्यक्त करने वालों में सीपीआइ नेता किशोरी गुप्ता, मुखिया मदन महतो, चितरंजन महतो, बसंत कुमार महतो, जगमोहन महतो, गोविंद महतो, रमेश महतो, चितरंजन महतो, फलेंद्र महतो, गोविंद रजवार, जयनाथ महतो, कृष्णा महतो, बैजनाथ महतो, सचिन कुमार, सुनील मिश्रा, राजकुमार राम शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










