:पीएमश्री विद्यालय डाड़ी में निर्माण के दौरान ही टूटने लगा है बैडमिंटन कोर्ट

Updated:
विज्ञापन

:पीएमश्री विद्यालय डाड़ी में निर्माण के दौरान ही टूटने लगा है बैडमिंटन कोर्ट

विज्ञापन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड स्थित पीएमश्री मध्य विद्यालय डाड़ी परिसर में लाखों की लागत से खेल मैदान विकसित करने का कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण के दौरान ही बैडमिंटन कोर्ट टूटने लगा है. इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कई सवाल उठने लगे हैं. पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल व कबड्डी मैदान लगभग चार लाख की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है. यह कार्य झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से कराया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य यहां पर कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है. अभी सिर्फ बैडमिंटन कोर्ट ही बना है. वह भी तीन-चार जगहों पर पूरी तरह से टूट गया है. इससे शिक्षकों में नाराजगी है. पीएमश्री विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिशचंद्र महतो का कहना है कि सिर्फ बालू और ऊपर से सीमेंट के घोल से कोर्ट तैयार किया जा रहा है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसके कारण अभी से ही कोर्ट टूटने लगा है. लापरवाही बरती गयी है : मुखिया : डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो ने कहा कि विद्यालय परिसर में बनने वाला खेल मैदान बच्चों के शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है. निर्माण कार्य में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है. इसकी जांच होनी चाहिए. जांच करायी जायेगी : कनीय अभियंता कौलेश्वर महतो ने कहा कि इसकी जानकारी मिली है. इसकी जांच करायी जायेगी. दोषी पाये जाने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. प्राक्कलन के तहत हुआ है काम : अभिकर्ता मुकेश कुमार का कहना है कि लगता है कि बारिश की वजह से कोर्ट में टूट-फूट हुई है. कार्य प्राक्कलन के तहत ही किया जा रहा है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola