अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के कोल स्टॉक यार्ड में लगी आग

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के कोल स्टॉक यार्ड में लगी आग
पतरातू. पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कोल यार्ड में शनिवार को आग लग गयी. आग लगने से हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पीवीयूएनएल के सीआइएसएफ फायर विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फैक्ट्री कर्मियों का कहना था कि पूर्व के बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री के समय भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आग की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










