स्क्रैप चोरी कर रही महिलाएं पकड़ी गयीं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 10:57 PM
स्क्रैप चोरी कर रही महिलाएं पकड़ी गयीं
भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की हाथीदाढ़ी भूमिगत खदान के पास चोरी कर रही पांच महिलाओं को सीसीएल कर्मियों ने पकड़ा. चोरी करने वाली महिलाएं ऑटो लेकर पहुंची थीं. पकड़ी गयी महिलाओं को सीसीएल सुरक्षा विभाग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद सुरक्षा विभाग ने जब्त स्क्रैप, ऑटो व महिलाओं को भुरकुंडा पुलिस के हवाले कर दिया. सुरक्षा प्रभारी रामकुंज महतो ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर जब टीम वहां पहुंची, तो पाया कि उनके बोरे में स्क्रैप भरा था. महिलाएं भागने लगीं. जिन्हें होमगार्ड की महिला जवानों ने पकड़ लिया. महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे लोग स्क्रैप को रामगढ़ के कबाड़ी के पास बेचती हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










