सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने गुरु जी को श्रद्धांजलि दी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी से मिले

Published by : VIKASH NATH Updated At : 11 Aug 2025 8:29 PM

विज्ञापन

नेमरा गांव शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सातवां दिन भी लगा रहा.

विज्ञापन

फोटो फाइल 11आर-16: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संजीव बेदिया को निर्देश देते. रामगढ़/गोला. नेमरा गांव शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता सातवां दिन भी लगा रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारंपरिक श्राद्ध कर्म परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिये पूरा किया. हेमंत सोरेन गुरु जी की यादों को समेटे हुए सभी रस्मों को बेटे का कर्तव्य निभाते हुए पूरा कर रहे है. झामुमो नेता संजीव बेदिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर 10वीं व 11वीं श्राद्ध कर्म पर दिशा-निर्देश लिया. झामुमो नेता मनोज पांडेय, विनोद महतो, गौरव पटेल, लखन महतो, नीलकंठ महतो, मनोहर राम, राजेश महतो, पप्पू सिंह, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, जयशंकर पाठक, शमशेर आलम, संजय लाल पासवान, पूर्व मंंत्री गीताश्री उरांव, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष तबरेज आलम, संदीप कुमार, सैफुल्लाह अंसारी, विशु रजवार, नीर जनायक, दिलीप राम, जयदेव नायक,डमरू नायक, रोहित नायक, भानू रजवार, मंजीत भोक्ता, विक्की मेहरा, प्रशांत रविदास, लखित रविदास, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋषी महतो, महासचिव सीताराम, अधिवक्ता वंशीधर गोप, व्यवसायी नेपाल यादव, राजेश शर्मा उर्फ बूटटू शर्मा, समेत राज्य भर से विभिन्न राजनितीक दल के नेता, विभिन्न समाज से जुड़े लोगों ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola