भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

Updated:
विज्ञापन
भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष चयन को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

विज्ञापन

कुजू. भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित रायशुमारी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. प्रदेश पर्यवेक्षक सरोज सिंह, सुनील साहू और उषा पांडेय की मौजूदगी में चली इस प्रक्रिया में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोरचे के जिलाध्यक्ष, निवर्तमान व वर्तमान मंडल अध्यक्षों सहित 64 मतदाताओं ने भाग लिया. एक-एक कर सभी मतदाता बंद कमरे में पहुंचे, जहां पर्यवेक्षकों ने उनकी राय सुनी. उसके आधार पर ही जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन नाम का चयन किया गया. चयनित नाम की सूची पर मतदाताओं के हस्ताक्षर कर उसे लिफाफे में सील किया गया. इसे प्रदेश कमेटी को सौंपा जायेगा. यहां से रामगढ़ के नये भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. मौके पर प्रवीण मेहता, दिनेश प्रसाद, रंजीत सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, राजू चतुर्वेदी, प्रो खिरोधर साहू, रंजीत पांडेय, आनंद बेदिया, अनमोल सिंह, प्रो संजय सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, मनोज गिरी, संजय शाह, अशोक कुमार, तोकेश सिंह, दिलीप सिंह, अरुण कुमार कुशवाहा, अर्जुन यादव, संजीव बावला, राजेश ठाकुर, सन्नी कुशवाहा, प्रिया करमाली, शीतल सिंह, रूपा देवी, लक्ष्मी देवी, योगेश दांगी, विनोद प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola