चैनपुर की टीम बनी जिला स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता

विज्ञापन

चैनपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता 2 उच्च विद्यालय चैनपुर की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामलाल रजक ने टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के प्रति निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा. ताकि वें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. इस सफलता पर विद्यालय के खेल शिक्षक कमल कुमार महतो का सराहनीय योगदान रहा. खिलाड़ी को बधाई देने वालों में शिक्षक रोशन कुजूर, लालेश्वर पटेल, सुभाष कुमार, प्रदीप राम, नितिश कुमार, अरविन्द पांडेय, अनिता कुमारी, उपेन्द्र महतो, दामोदर महतो, मिथलेश राम, भीखम तिग्गा, खिरोघर राम, नितेश शमी, बिरेन्द्र कुमार, विशाल कुमार शाही, रणवीर महथा, रणधीर महतो, रीना पासवान, प्रकाश यादव, राजेन्द्र चौधरी, सागर पाठक एवं ओमप्रकाश पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola