सेल रांची की टीम में भुरकुंडा के रोनक का चयन

सेल रांची की टीम में भुरकुंडा के रोनक का चयन
भुरकुंडा. भुरकुंडा बंगला कुआं कॉलोनी के रोनक कुमार सिंह का चयन स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) रांची की क्रिकेट टीम में हुआ है. रोनक सीआरपीएफ जवान अखिलेश कुमार सिंह का पुत्र है. सेल की टीम रांची डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत सुपर डिवीजन लीग मैच खेलती है. शुरुआती दिनों में महेंद्र सिंह धोनी व इशान किशन भी सेल रांची से खेल चुके हैं. रणजी प्लेयर सुभाष मोहंती व एके बारिक ने आयोजित सेलेक्शन कैंप में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया, जिसमें रोनक भी शामिल हैं. इधर, रोनक के चयन पर खेलप्रेमियों ने उसकी सफलता की कामना की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




