प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र का चयन

Updated:
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र का चयन

प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र का चयन

विज्ञापन

रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट के छात्र आदित्य कुमार का चयन अंडर 19 नेशनल स्कूल गेम्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो से छह जनवरी तक पीएम श्री एमजीजीएस स्कूल, राजस्थान में होगी. आदित्य कुमार का चयन झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. आदित्य 30 दिसंबर को झारखंड टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ कोडरमा से राजस्थान के बाड़मेर जिले के लिए रवाना हुए. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सेना मेडल दिग्विजय सिंह ने आदित्य कुमार को शुभकामना दी. विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola