एनएच 33 फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकरायी बस, एक दर्जन यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन
एनएच 33 फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकरायी बस, एक दर्जन यात्री घायल

एनएच 33 फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकरायी बस, एक दर्जन यात्री घायल

विज्ञापन

..कुजू के श्रीराम चौक के पास हुआ हादसा, बस की रफ्तार कम होने से टला बड़ा हादसा ..बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोट लगी है 22 कुजू : ट्रक से टकरायी बस कुजू . रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित एनएच-33 फोरलेन पर शुक्रवार करीब 11:45 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की टक्कर हो गयी. घटना श्रीराम चौक के आगे होटल श्याम सरोवर के समीप हुई. इसमें बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोट लगी है. मिली जानकारी के अनुसार, 16 चक्का ट्रक (बीआर 01 जीजे 3970) खराब होने के कारण पहले से सड़क के किनारे खड़ा था. इसी दौरान रांची की ओर से आ रही हेमकुंट बस (जेएच 02 बीएस 1512) अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जाकर टकरा गयी. इसके बाद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. कुजू ओपी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola