आरसीएमयू व लोकल सेल मुंशी कार्यालय में मनी बिरसा मुंडा जयंती

Updated:
विज्ञापन
आरसीएमयू व लोकल सेल मुंशी कार्यालय में मनी बिरसा मुंडा जयंती

आरसीएमयू व लोकल सेल मुंशी कार्यालय में मनी बिरसा मुंडा जयंती

विज्ञापन

उरीमारी. आरसीएमयू कार्यालय में यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनायी गयी. उरीमारी लोकल सेल मुंशी कार्यालय में भी विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि विसमो के सचिव महादेव बेसरा, उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू व पंसस गीता देवी उपस्थित थे. अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लोगों ने कहा कि उनके संघर्ष, बलिदान व जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा. मौके पर सीताराम किस्कू, कानू मरांडी, डॉ जीआर भगत, विश्वनाथ मांझी, कंचन मांझी, सतीश कुमार, दसाराम, जतरू बेसरा, संजय यादव, कंचन सोरेन, तालो बेसरा, मनु टुडू, राजेंद्र किस्कू, बिरजू सोरेन, गुप्ता सोरेन, रंजीत करमाली, चंदू जायसवाल, सरोज मुर्मू, रतन पवरिया, मानाराम हांसदा, विजय हांसदा, बिनोद प्रजापति, गोविंद प्रजापति, शिबू ठाकुर, रामा उरांव, नंदू प्रजापति, मानाराम मांझी, फूलमती देवी, तेतरी देवी, शांति देवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola